ग्रामीण छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से राजाराम स्मृति पी0जी0कालेज,चादपुर, सिंगारपुर गाजीपुर उ0प्र0 की स्थापना प्रायः ऐसी जगहों पर की गयी है जहाँ पहले से महाविद्यालयों का अभाव है। राजाराम स्मृति पी0जी0कालेज,चादपुर, सिंगारपुर गाजीपुर उ0प्र0 की स्थापना सन् 2011 में इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखकर की गयी। गाजीपुर - जौनपुऱ राजमार्ग पर स्थित यह संस्थान कई एकड़ के परिसर में विकसित किया गया है। यह पी0जी0 कालेज वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय,जौनपुर से सम्बद्व है। इस महाविद्यालय में उल्लेखनीय सफलता पायी है। छात्राओं के बीच खेलकूद और शिक्षणेतर गतिविधियों की सुदृढ़ परम्परा यहाँ की विशेषता रही है।
वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रामों का आयोजन एवं प्रेरिकी के माध्यम से छात्र-छात्राओं से सम्पर्क तथा महाविद्यालय के विकास के सन्दर्भ में समय-समय पर मूल्यांकन महाविद्यालय की मुख्य विशेषताएं हैं | ग्रामीण एवं पिछड़ें क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिये यह महाविद्यालय संकल्पित एवं प्रतिबद्ध हैं |
Read More